रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जनवरी। जिले के यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने कलेक्टर डॉ गौरव सिंह की अध्यक्षता में सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक हुई। रेडक्रास सभाकक्ष में हुई बैठक में कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सडकों पर महीने भर के भीतर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने, लोक निर्माण विभाग को पुरानी सडक़ों पर रोड फर्निचन संधारण करने का निर्णय लिया गया। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल भी उपस्थित थे।
बैठक में परिवहन विभाग को सभी यात्री वाहन जैसे बसें, ई-रिक्शा, ऑटो में रश ड्राइविंग करने पर शिकायत के लिए वाहन स्वामी का नम्बर लिखवाना और सभी बसों में यातायात नियमों से संबंधित बैनर-पोस्टर लगवाने और जिला-जनपद पंचायत को ग्रामीण क्षेत्रों और नगरीय निकायों को शहरी क्षेत्रों में यातायात नियमों/जागरूकता के संबंधित कार्य करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में भाठागांव चौक, संतोषी नगर चौक ब्रिज में सर्विस रोड केे बिजली खंभो, अवंती बाई चौक और फाफाडीह चौक के पहले से विद्युत खंभो, मोवा ओवरब्रिज और खारून नदी महादेव घाट पर सहित अन्य जगहों पर यातायात समस्या से जुडे मुद्दों पर चर्चा की गई। इस संबंध में सीएसपीडीसीएल को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस बैठक में निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईए विश्वदीप, एडिशनल एसपी सचिन्द्र चौबे, एडीएम, एसडीएम और ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थ्ति थे।