रायपुर
एयरपोर्ट पर टैक्सी ड्राइवरों में मारपीट, एक रक्तरंजित हालत में थाने पहुंचा
15-Jan-2024 8:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जनवरी। माना एयरपोर्ट पर कल रात फिर टैक्सी ड्राइवरों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक ड्राइवर रक्तरंजित हालत में माना थाने पहुंचा।
देर से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार रात दिल्ली जाने वाले अंतिम फ्लाइट के समय की है। जब पैसेंजर को लेकर दो टैक्सी ड्राइवर आपस में भिड़ गए। मारपीट इतनी भयंकर रही कि एक ड्राइवर लहूलुहान हुआ। दोनों पक्ष माना थाने पहुंचकर काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराई। ये लोग थाने में भी भिड़ गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे