रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जनवरी। छत्तीसगढ़ बंग समाज के पदाधिकारियों ने ने मुख्यमंत्री विष्णु साय से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्यमंत्री से पुनर्वास भूमि की क्रय विक्रय में कलेक्टर की अनुमति की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की है।भारत सरकार पुनर्वास विभाग से आवंटित भू स्वामी हक के भूमि कलेक्टर के अनुमति के बिना बेचना प्रतिबंधित है जिसे समाज के लोगों को विषम परिस्थिति में भूमि विक्रय करने कलेक्टर के अनुमति लेने में अनावश्यक विलंब एवं आर्थिक क्षति होती है। समाज के लोग भू अनुबंध के माध्यम से क्रय कर मकान बनाकर निवासरत है। ऐसे सभी कब्जाधारियों को न्यूनतम शुल्क निर्धारित कर पंजीकृत करने की आदेशित करने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने मांग पर विचार करने की बात की है। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप विवेक बर्धन, सुब्रत चाकी, शिव दत्ता, सुबीर शाहा, सुभाष राय, आशीष विश्वास, श्यामल पुरकायस्थ, मुन्ना माली, अनिल सरकार, सुब्रत राय, श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती, संजय भौमिक, तरुण व्यापारी,निरंजन विश्वास, नरहरी विश्वास, गोविन्द मण्डल एवं अन्य गणमान्य उपस्थिति रहे।समाज ने पखांजूर निवासी असीम राय की हत्या के दोषियो को कठोर से कठोर सजा की मांग की।