रायपुर

मौसम विभाग मना रहा 150 वीं वर्ष गांठ
15-Jan-2024 2:24 PM
मौसम विभाग मना रहा 150 वीं वर्ष गांठ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जनवरी।
सोमवार को मौसम विभाग ने अपनी स्थापना की 150 वीं वर्षगांठ पर साल भर चलने वाले कार्यक्रमों सी शुरूआत की। लालपुर स्थित कार्यालय परिसर में इन आयोजनों की शुरूआत हुई।  कार्यालय प्रमुख डॉक्टर गायत्री ने मौसम विभाग के उत्तरोत्तर विकास के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि के एल चौधरी वरिष्ठ प्राध्यापक  कृषि विश्वविद्यालय रायपुर ने कृषि और मौसम में संबंध बताया। जल मौसम विज्ञान के वह संचालक व्ही के दुबे ने जल के संरक्षण और मौसम के पूर्वानुमान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉक्टर जी के दास डीन, कृषि महाविद्यालय रायपुर  ने मौसम के प्रारंभ से लेकर आज तक के उत्तरोत्तर विकास के संबंध में बताया । उनका कहना था की मौसम विभाग का उद्देश्य वाक्य च्च्आदित्यात जयते वृष्टिज्ज् इसका मतलब सूर्य ही वर्षा के लिए उत्तरदाई है। इसका अर्थ यह हुआ की सूर्य के कारण ही पृथ्वी में वर्षा होती है। इस अवसर पर आईएमएस रायपुर चैप्टर के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा मौसम विज्ञान विभाग के पूर्व कर्मचारी,  कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थी तथा यहां के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उधर इस मौके पर दिल्ली के विग्यान भवन में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ शामिल हुए । विभाग की प्रगति और   भावी योजनाओं से अवगत होने के लिए लालपुर स्थित कार्यालय कल दिन भर आम लोगों के लिए खुला रहा। इसमे मौसम मापक उपकरण प्रदर्शित कर लोगों की जिग्यासा पूरी की।
 


अन्य पोस्ट