रायपुर

गांजे के साथ नागपुर का तस्कर और दो शराब कोचिए गिरफ्तार
15-Jan-2024 2:23 PM
गांजे के साथ नागपुर का तस्कर और दो शराब कोचिए गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जनवरी।
डीकेएस अस्पताल के पास गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे गांजा तस्कार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम गांजा को जब्त किया।

गोलबाजार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की डीकेएस अस्पताल के पीछे एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है और उसे बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश कर रहा है। पुलिस की टीम ने मुखबीर की सूचना पर हुलिए स्थान पर एक शख्स को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम कुणाल मिलिद गजगाड़े, इतवारी मिर्गी बाजार मस्जिद के सामने लकडग़ंज नागपुर का होना बताया। तलाशी में उसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अवैध शराब बेचने वाले दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नगर निगम बाजार कुकुर बेडा के पास से राका देवार शराब बेचने ग्राहक की तलाश कर रहा था। मुखबीर की सूचना पर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास रखें बोरी में 30 पौवा देशी शराब को जब्त किया। 

इधर उरला पुलिस ने बीएसयूपी कॉलोनी के पास से हेलु राम धु्रव को 35 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। 


अन्य पोस्ट