रायपुर

अकबर की जगह रामभक्त आए हैं गंगाजल छिडक़ना सनातनी परम्परा
15-Jan-2024 2:22 PM
अकबर की जगह रामभक्त आए हैं गंगाजल छिडक़ना सनातनी परम्परा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जनवरी।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने सपत्नीक मकर संक्राति के दिन सोमवार को शंकर नगर स्थित बी-5/10 सरकारी बंगले शिफ्ट हुए।   पूर्व में इस बंगले में वन मंत्री मोहम्मद अकबर रहते रहे हैं। श्री वर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गंगाजल छिडक़कर  पूरे बंगले को शुद्ध किया। इसके बाद उन्होंने आवासीय  कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके परिवारजन भी मौजूद रहे। इस दौरान चर्चा में टंकराम ने कहा बंगले में अकबर की जगह राम भक्त आए हैं। हम भगवान राम के अनुयायी भक्त हैं, और राम हमारे आदर्श हैं। सनातनी परम्परा है कि कोई भी नई जगह घर, कार्यालय में प्रवेश करते हैं। तो पूजा-पाठ कर गंगाजल का छिडक़ाव शुद्ध माना जाता है। मैंने भी वही किया है। 
 


अन्य पोस्ट