रायपुर
शेखावत ने फिर कहा-जेजेएम कार्यों में हुई गड़बड़ी की होगी जांच
15-Jan-2024 2:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जनवरी। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मे आज फिर दोहराया कि जल जीवन मिशन के कार्यों में हुई गड़बड़ी की जांच होगी।
बता दें कि दो वर्ष पूर्व जब बघेल कैबिनेट ने पीएचई के चार हजार करोड़ के टेंडर इसी गड़बड़ी के कारण रद्द किए थे तब भी शेखावत ने जांच की बात कही थी। जे अब तक शुरू नहीं हुई।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि, बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा होगी। अगर इसमें कोई भी गड़बड़ी पाई जाती है तो निश्चित रूप से इसकी जांच होगी। उन्होंने कहा कि, हम मोदी जी के लक्ष्य के अनुरूप ही काम करेंगे।
रायपुर आने के बाद वे महासमुन्द गए। जहां वे बैठक करेंगे। शेखावत ने वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर परिसर में सफाई अभियान में शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे