रायपुर

छत्तीसगढ़ केंद्र शासित प्रदेश हो गया है- महंत
14-Jan-2024 2:10 PM
छत्तीसगढ़ केंद्र शासित प्रदेश हो गया है- महंत

रायपुर, 14 जनवरी।  विष्णु देव साय सरकार ने एक माह पूरा कर लिया है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने कहा है कि छत्तीसगढ़ केंद्र शासित प्रदेश हो गया है। केंद्र सरकार के बिना यहां कोई फैसले और काम नहीं हो रहे हैं। हम चाहते हैं कि साय सरकार काम करे, स्वागत करेंगे।   

इस पर पलटवार करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सारे निर्णय यहीं लिए जा रहे हैं। दिल्ली 10 जनपथ से निर्णय कांग्रेस सरकार में होते थे। कभी प्रियंका वाड्रा के कहने पर तो कभी राहुल, सोनिया गाँधी बोलती थीं तो निर्णय होते रहे हैं।
 


अन्य पोस्ट