रायपुर

यूजीसी 12 भाषाओं में कला, विज्ञान, वाणिज्य की किताबें लिखवाएगा
14-Jan-2024 2:09 PM
यूजीसी 12 भाषाओं में कला, विज्ञान, वाणिज्य की किताबें लिखवाएगा

विश्वविद्यालयों को भेजी अधिसूचना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जनवरी।
भारत में बोली जाने वाली अलग-अलग भाषाओं को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने ग्रेजुएशन के कोर्स की किताबें भारत में बोली जाने वाली 12 अलग-अलग भाषाओं में लिखी जाएंगी। इसके लिए यूजीसी ने एक अधिसूचना जारी कर  उच्च शिक्षण संस्थानों के योग्य लेखकों से रुचि की अभिव्यक्ति  आमंत्रित किया है। इच्छुक लेखकों के पास आयोग को अपनी स्वीकृति भेजने और उपलब्ध फॉर्म के माध्यम से अपनी रुचि की अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने के लिए अगले  30 जनवरी  तक का समय है।

यूजीसी का कहना है कि यूजीसी 12 भारतीय भाषाओं में कला, विज्ञान, वाणिज्य और सामाजिक विज्ञान में ग्रेजुएशन लेवल पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने पर काम कर रहा है। हम विभिन्न राज्यों में नोडल विश्वविद्यालयों की पहचान कर रहे हैं जो उन लेखकों की टीम बनाएंगे जो भारतीय भाषाओं में उच्च गुणवत्ता वाली पाठ्यपुस्तकें लिख सकते हैं।  यह प्रयास विश्वविद्यालयों में छात्रों को भारतीय भाषाओं के बारे में सीखने के अवसर प्रदान करेंगी। यह कदम एनईपी 2020 के लक्ष्य को देखते हुए उठाया गया है।
 


अन्य पोस्ट