रायपुर

स्कार्फ पहनी महिलाएं खरीदारी के बहाने सोने के लॉकेट ले गईं, 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
14-Jan-2024 2:05 PM
स्कार्फ पहनी महिलाएं खरीदारी के बहाने सोने के लॉकेट ले गईं, 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जनवरी।
10 दिन बाद भी गुढिय़ारी पुलिस खाली हाथ  केवल सीसीटीवी फूटेज ही देख रही है।  रायपुर में दो शातिर महिलाओं ने खरीदारी के बहाने ज्वैलरी शॉप से गहने चोरी कर लिए। महिलाओं ने दुकान के स्टाफ को बातों में उलझाया और फिर 5 गोल्ड लॉकेट छिपा लिए। यह चोरी सीसीटीवी कैमरे में रिकार्डेड है। गुढिय़ारी पुलिस के मुताबिक, सदर बाजार निवासी भीमराव जाधव की आंबेडकर चौक के पास छत्रपति शिवाजी ज्वेलर्स नाम से दुकान है।

3 जनवरी की दोपहर करीब 1 बजे दो महिलाएं दुकान में आईं। एक महिला ने स्कार्फ से अपना चेहरा ढंका हुआ था। वारदात के दौरान एक महिला ने दुकान में मौजूद महिला स्टाफ को अपनी बातों पर उलझाए रखा। दूसरी दुकान के अन्य लोगों पर नजर रखी थी। उन्होंने महिला स्टाफ से पहले कई अलग-अलग तरह की ज्वेलरी दिखाने की बात की।

महिलाओं ने दुकान के सामने शोकेस में रखे सोने में लॉकेट को बाहर निकलवाया। स्टाफ उन्हें लॉकेट दिखाने में उलझ गई। तभी स्कार्फ बांधी हुई महिला ने एक-एक कर 5 लॉकेट को अपने हाथ में उठाए और मोबाइल के नीचे छिपा लिया। फिर कुर्सी पर बैठ गई। दुकान मालिक भीमराव जाधव ने गुढिय़ारी थाने में एफआईआर  दर्ज करवाई है। उनके मुताबिक, चोरी गए गहने करीब 40 हजार रुपए के थे। फलहाल पुलिस ने दुकान पहुंचकर जांच पड़ताल की। आसपास मौजूद कैमरों की मदद से वो महिलाओं की तलाश में जुट गई है।
 


अन्य पोस्ट