रायपुर
भाजपा का मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जनवरी। सीएम विष्णु देव साय, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, टंकराम वर्मा सांसद सुनील सोनी,पुरंदर मिश्रा के साथ कई भाजपा नेताओं ने आज मंदिरों में विशेष सफाई अभियान शुरू किया। सीएम ने वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर परिसर में सफाई की। साय ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी ने आह्वान किया है कि 14-22 तक मंदिरों, तीर्थ स्थलों में सफाई करें।
22 जनवरी को पूरा विश्व भगवान राम की मूर्ति की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव नेतृत्व में और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्ग दर्शन में पूरे प्रदेश में मंदिर एवं मठों धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम के लिए शम्भू गुप्ता को प्रदेश संयोजक बनाया गया है उनके साथ अजय गोयल, श्रीमती चंद्रकांती वर्मा, दीपक गुप्ता, परेटन वर्मा एवं भुवनेश्वरी यादव के साथ सभी जिलों में 3 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।