रायपुर
22 को प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में उत्साह का माहौल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा अयोध्या में भव्य श्रीरामललाजी की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व भारत के सभी मंदिरों में श्रमदान किये जाने के आव्हान पर रायपुर लोकसभा अंतर्गत आरंग विधानसभा के चंदखुरी के कौशल्या माता मंदिर में रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी द्वारा श्रमदान कर सफाई की शुरूआत की गई। सांसद श्री सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि यहॉ भगवान श्रीरामजी का ननिहाल है और 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह है, विशेषकर छत्तीसग? के सभी रामभक्तों ने आज श्रीरामजी के ननिहाल के विभिन्न मंदिरों में अपना-अपना श्रमदान किया।
इस अवसर पर आरंग विधायक खुशवंत गुरू, जिला पंचायत सदस्य ललिता वर्मा, केके वर्मा, मंडल अध्यक्ष मंदिर हसौद, वरिष्ठ भाजपा नेता शोभाराम यादव, प्रतीक बैस, उदय वर्मा, राजकुमारी वर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिकगण उपस्थित हुए।