रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जनवरी। निजी बीमा कंपनी का एजेंट बताकर 16 लाख का पॉलिसी प्रीमियम अपने एकाउंट मे जमा कर धोखाधड़ी की ।
रायल ग्रीन सोसाइटी भिलाई दुर्ग निवासी हेमंत साहू (50) ने कल शाम डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक हेमंत को 23 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच मोबाइल नंबर 7252953379 से कई कॉल आए। इस व्यक्ति ने स्वयं को फ्यूचर जनरली इंश्योरेंस कंपनी का एजेंट बताया। और हेमंत से उनकी लाइफ इंश्योरेंस पालिसी के प्रीमियम की राशि 16लाख दो रिश्तों में अपने एकाउंट मे जमा करा धोखाधड़ी की। जब कंपनी से हेमंत को प्रीमियम पटाने की सूचना आई तो इस ठगी का अहसास हुआ। हेमंत ने कल शाम डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई ।
इसी तरह से कैलाश नगर भिलाई जामुल निवासी परविंदर सिंह (36) ने आमानाका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक 9399377030 और दस अन्य लोगों ने परविंदर की कंपनी रस ब्यूटी प्राय.लिमि.नंदनवन रोड के कस्टमर के नाम पता,फोन नंबर का डेटा चोरी किया। और फिर उन ग्राहकों से स्वयं को रस ब्यूटी कंपनी का एजेंट बताकर अपना प्रोडक्ट बेचता रहा। इसके लिए उसने अपने लिंक भी भेजे। कल इसका खुलासा होने पर परविंदर ने रात आमानाका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस सायबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है ।