रायपुर
सीएम से मिलवाहन चालक संघ ने रखीं मांगे, मिला आश्वासन
13-Jan-2024 7:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय अर्धशासकीय वाहन चालक संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की।
इस दौरान संघ नेताओं ने कार्यालय भवन या भूमि देने एवं प्रदेश के समस्त कलेक्टर दर, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण ग्रेड पे 2800, अन्य मांगे रखी। प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश बाघ, प्रदेश सचिव बालकृष्ण साहू , कोषाध्यक्ष तिलक धुव्र, कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र डडसेना और अन्य उपस्थित थे। सीएम ने जल्द मांग पूरा करने का आश्वासन दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे