रायपुर

तरूण नगर में मारपीट करने वाले तीन ईरानी युवक गिरफ्तार, एक हिस्ट्रीशीटर
13-Jan-2024 3:18 PM
तरूण नगर में मारपीट करने वाले तीन  ईरानी युवक गिरफ्तार, एक हिस्ट्रीशीटर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जनवरी।
पंडरी तरूण नगर में दो ईरानी खेमों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। फिरोजा बानो ने गुरूवार रात  रिपोर्ट दर्ज करायी कि पड़ोस में रहने वाले दिलकश अली, से पूर्व में झगड़ा विवाद हुआ था । इसी बात के रंजिश को लेकर शाम करीबन 06.10 बजे के आसपास प्रार्थिया अपने घर के सामने बर्तन धो रही थी। उसी समय ताबिज, दिलकश, साहिल एवं अन्य लोग आये और गाली गुप्तार कर रहे थे। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये। झगड़ा को बीच बचाव करने पर मां एवं बेटी को चोटें आई तथा पति अली हसन को आरोपियों के द्वारा किसी नुकीली वस्तु से दाहिने जांघ में वार का चोट पहूंचाया।  रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध दर्ज  कर विवेचना में लिया । 

पुलिस ने आज आरोपी दिलकश अली, ताबीज अली एवं साहिल अली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर  धारा  294,323,506,34 भादवि. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अग्रिम कार्रवाई की। 

गिरफ्तार आरोपी- दिलकश अली पिता हुमायूं अली उम्र 23 साल निवासी तरूण नगर, लोधीपारा पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर। ताबीज अली पिता हुमायुं अली उम्र 19 साल पता तरूण नगर, लोधीपारा पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर। 

साहिल अली पिता हुमायूं अली उम्र 21 साल पता तरूण नगर, लोधीपारा पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर।

 


अन्य पोस्ट