रायपुर

राज्य में अब तक 110 लाख टन से अधिक धान की खरीदी
13-Jan-2024 3:17 PM
राज्य में अब तक 110 लाख टन से अधिक धान की खरीदी

रायपुर, 13 जनवरी । राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 110 लाख टन से अधिक धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 25 हजार करो? रूपए से अधिक राशि का भुगतान किया गया है। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान, उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे। 
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राज्य के किसानों से इस साल 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से होने से किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने पर 65,100 रूपए मिलेगा। 

इस प्रकार देखा जाए तो इस साल धान विक्रय पर किसानों को गत वर्ष की तुलना में 25,500 रूपए का अतिरिक्त लाभ होगा। 
मार्कफेड के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 22 लाख से अधिक  किसानों से 110  टन से अधिक  धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 25 हजार करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 90 लाख 62 हजार 842  टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध में मिलर्स द्वारा 65  लाख टन से अधिक धान का उठाव किया जा चुका है। इस साल राज्य में 130 लाख  टन धान की खरीदी अनुमानित है।
 


अन्य पोस्ट