रायपुर
अवैध गांजा, शराब के साथ 3 गिरफ्तार
13-Jan-2024 3:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जनवरी। एंटी काईम एवं साईबर युनिट की टीम ने इलाके में अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी , शराब की खरीदी बिक्री करने वालों पर कार्रवाई कर तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10 हजार का गांजा और 65 पौवा देशी शराब को जब्त किया।
खमतराई पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर गांजा, शराब की तस्करी और बिक्री करने वालों पर कार्रवाई कर धारा 20 बी, एसनडीपीएय एक्ट के आरोपी आनंद पटेल उम्र 43 वर्ष को 1.100 किलो ग्राम किमती 10500के गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
धारा 34(2) आबकारी एक्ट के आरोपी शेरा नागरची उम्र 22 वर्ष से 34 पौवा देशी शराब के साथ पकड़ा। वहीं आरोपी सूर्यन सूर्यवंशी के पास से 31 पौवा देशी शराब कीमत 3410 को जब्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे