रायपुर
शहर के जलागारों की सील्ट सफाई शुरू
12-Jan-2024 8:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सभी 43 टंकियों की सफाई 15 फरवरी तक पूर्ण करने निर्देश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जनवरी। राजधानी वासियों को शुद्ध क्लोरीन युक्त पेयजल की आपूर्ति करने बारिश के मौसम के पश्चात निगम क्षेत्र के जलागारों की विशेष सफाई शुरू क है। जलागारों की दीवारों को कैमिकली डिसइन्फेक्ट कर वाल्व की कैमिकली स्प्रे सफाई, जलागार में सील्ट को साफ का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।
आज जोन क् 5 के तहत डी डी नगर क्षेत्र में स्थित 3200 किलोलीटर क्षमता वाले उच्च स्तरीय जलागार की श्रमिकों की विशेष टीम भेजकर जलागार की विशेष सफाई सुबह की नियमित जलापूर्ति करने के पश्चात पूर्ण की गयी है। प्रतिदिन एक जलागार की विशेष सफाई कराई जायेगी। निगम के सभी 43 जलागारों का विशेष सफाई अभियान 15 फरवरी तक पूर्ण करवाना सुनिश्चित कर लेने के निर्देश दिये गये है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे