रायपुर

25 हजार की नशीली सिरप के साथ दो लडक़े गिरफ्तार
12-Jan-2024 8:19 PM
25 हजार की नशीली सिरप के साथ दो लडक़े गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 जनवरी। देवेन्द्र नगर पुलिस ने  पंडरी पुराना बस स्टैण्ड स्थित कांकेर रोडवेज के पास एक्टिवा वाहन सवार 2 लडक़ों को प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ पकड़ा। इसे दोनों  बिक्री करने की फिराक में थे।  पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम मोहम्मद अहमद एवं डोमार उर्फ पिंटू निवासी संजय नगर टिकरापारा  बताया।  उनके पास रखे कार्टून की तलाशी लेने पर नशीली कोडिन सिरप मिली। उनसे कुल 120 शीशी सिरप कीमत लगभग 25,000/- रूपये एवं  एक्टिवा वाहन जप्त कर धारा 11/24 धारा 21(सी) नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।


अन्य पोस्ट