रायपुर

रांग साइड आए तो फटेगा टायर
12-Jan-2024 8:09 PM
रांग साइड आए तो फटेगा टायर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 जनवरी। नगर निगम ने  यातायात विभाग के सहयोग से 3 स्थानों पर टायर किलर लगाया जा रहा है। वाहनों के रांग साइड से आने पर यह टायर को ब्रस्ट कर देगा।  निगम इसे रिंग रोड क्रमांक 1 काके दी हट्टी के बाजू में , एक्सप्रेस वे फाफाडीह वन वे अप साइड एवं गौरवपथ मल्टी लेवल पार्किंग के पास टायर किलर लगाया जा रहा है। रायपुर में  विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों को रोकने,यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने तथा रॉन्ग साइड  की दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।  टायर किलर से पूर्व सूचना बोर्ड भी लगाया गया है कि रॉन्ग साइड न चलें, आगे टायर किलर है। पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद सभी वन वे मार्ग में यह टायर किलर लगवाया जाएगा।


अन्य पोस्ट