रायपुर

सेन समाज का राज्य स्तरीय बैठक 13 को
12-Jan-2024 8:04 PM
सेन समाज का राज्य स्तरीय बैठक 13 को

रायपुर, 12 जनवरी। छत्तीसगढ़ सर्वसेन समाज का राज्य स्तरीय पदाधिकारीयों की बैठक 13 जनवरी शनिवार को 12 बजे मायाराम सुरजन स्मृति हाल रजबंधा मैदान में आहुत की गई है , प्रांत अध्यक्ष पुनीत राम सेन ने निर्वाचन के बाद प्रथम बैठक रखकर समस्त जिलो एवं संभागों के प्रभारियों तथा प्रकोष्ठों का पुनर्गठन करने के बाद सभी को जिम्मेदारी दी जाएगी एवं सभी पदाधिकारी का  गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी ।  बैठक को फाउंडर सदस्यों एवं प्रांत अध्यक्ष के  करकमलों से संतो के चलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर छत्तीसगढ़ी राज्य गीत के साथ पूजा अर्चना कर बैठक आरंभ की जाएगी। एवं द्वितीय चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवको का सम्मान किया जाएगा। यह जानकारी प्रांतीय सचिव भुवन लाल कौशिक एवं अध्यक्ष डॉ मनोज ठाकुर ने दी।


अन्य पोस्ट