रायपुर

और एक माह बाद गजनी गिरफ्तार
12-Jan-2024 4:29 PM
और एक माह बाद गजनी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जनवरी।
शहर पुलिस ने गजनी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने मकान का ताला तोडक़र लाखों की  चोरी की थी।

प्रोफेसर कॉलोनी पुरानी बस्ती  निवासी राहुल जोशी  ने कल थाने  में रिपोर्ट दर्ज कराया थी। एक माह पूर्व बीते 12-13 तारीख की दरम्यानी रात्रि वह अपने मकान में ताला लगातार वैवाहिक कार्यक्रम में गया था। इसी दौरान कोई अज्ञात  सूने मकान का ताला तोडक़र कमरे में आलमारी से सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया।पुरानी बस्ती ने धारा 457, 380 भादवि. का अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू की।

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज देखे।  मुखबीर  भी लगाए । इसी दौरान मिले सुराग पर  पुलिस ने गोपियापारा पुरानी बस्ती निवासी भूपेंद्र पटेल उर्फ गजनी को पकड़ा । कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने द्वारा चोरी करना स्वीकार किया।  और उससे चोरी के जेवरात एवं नगद  51,300 रूपये जुमला कीमत लगभग 1,31,300/- रूपए जप्त कर  कार्यवाही की गयी।
 


अन्य पोस्ट