रायपुर

धारदार चाकू के साथ दो गिरफ्तार
12-Jan-2024 4:27 PM
धारदार चाकू के साथ दो गिरफ्तार

रायपुर, 12 जनवरी। खमतराई पुलिस की सर्चिंग टीम ने उरला और बीरगांव इलाके में धारदार हथियार लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से घूमने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तलवार नूमा चाकू को जब्त कर आम्र्स एक्ट का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की। 

इनमें सतीश चन्द्राकर निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी नंदकुमार विश्वकर्मा निवासी मठपारा बिरगांव थाना उरला के कब्जे से अवैध रूप से रखे धारदार  चाकू जप्त कर आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है।
 


अन्य पोस्ट