रायपुर

तरुण नगर निवासी इरानी खेमों में चाकूबाजी
12-Jan-2024 4:26 PM
तरुण नगर निवासी इरानी खेमों में चाकूबाजी

जीई रोड में दूकान खाली कराने और किराए को लेकर मारपीट 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जनवरी।
दुकान के किराया ,खाली कराने को लेकर मालिक और किराएदार ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

सरस्वती नगर पुलिस के अनुसार गुरूवार दोपहर अभिषेक द्विवेदी( 30) जीई रोड स्थित दुकान जाकर विनोद कुमार (50) से दुकान खाली कराने गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट कर चोट पहुंचाया। और जान से मारने की धमकी दी। अभिषेक ने शिवम कौल व दो अन्य के खिलाफ  दुकान का किराया मांगने पर मारपीट की काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराई । इधर कल रात  देवेंद्र नगर सेक्टर एक में दुकान के किराएदार विनय श्रीवास्तव, सुक्रित चावला ने मकान मालिक रमेश केडिया(52) से इस बात पर मारपीट की कि वह दुकान के सामने क्यों खड़ा है।रमेश ने देर रात थाने में दोनों के खिलाफ  अपराध दर्ज कराया।

पुरानी बस्ती बंधवापारा निवासी गौरव जैन( 25) के साथ कल देर रात फरीद नाम के लडक़े ने पुरानी किसी बात, विवाद पर बड़ा हीरो बनता है कहते हुए गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर डंडे से चोट पहुंचाकर फरार हो गया ।

तरूण नगर लोधी पारा निवासी इरानी डेरे के आदतन अपराधी दिलकश ईरानी और उसके भाई साहिल ने चाकू मारा। दोनो ने हसन अली नामक युवक को मारा चाकू। उसकी पत्नी और मां के साथ भी  मारपीट की। इसके बाद अली हसन,फिरोजा बानो, सिरदे बानो और हुमायूँ अली(35),ताबिज, दिलकश इरानी, साहिल पुरानी रंजिश को लेकर कल दोपहर फिर भिड़ गए। गाली गलौज, हाथ मुक्के से मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। हुमायूँ अली और फिरोजा बानो ने  सिविल लाइंस थाने में? काउंटर  रिपोर्ट दर्ज कराई ।  संबंधित थाना पुलिस इन मामलों की धारा 294,506,323,34 का अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट