रायपुर

भाजपा को चुनौती, रिपोर्ट कार्ड पर लडक़र दिखाएं चुनाव
12-Jan-2024 4:04 PM
भाजपा को चुनौती, रिपोर्ट कार्ड पर लडक़र दिखाएं चुनाव

वरिष्ठ नेताओं को एकजुट होने की ताकीद दे लौटे सचिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जनवरी।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नये प्रभारी सचिन पायलट दो दिन के पहले दौरे के बाद आज दोपहर दिल्ली लौट गए। कल आने के बाद उन्होंने पहले कार्यकारिणी की विस्तारित और आज चुनाव समिति की बैठक ली। इसमें केवल चुनाव अभियान पर चर्चा हुई, प्रत्याशी चयन पर कोई बात नहीं हुई।  बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए पायलट ने कहा कि लोकसभा चुनावों की तैयारी पर चर्चा हुई । इसके लिए संभाग, जिला सम्मेलन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोशिश रहेगी कि समय से पहले कैंडिडेट चुने जाएं। मेरी व्यक्तिगत राय है की युवा और नए चेहरों को मौका देना चाहिए? जीतने वाले चेहरों को मौका देंगे। चुनाव में पहले से बेहतर परफॉर्मेंस हों यह कोशिश रहेगी।

पायलट ने कहा कि  विधानसभा नतीजों का दुख है कार्यकर्ताओं में, लेकिन जोश है। केंद्र और राज्य सरकार के वास्तविक मुद्दे हैं, उन्हें जनता के बीच लेकर जाएंगे। 
10 साल की बीजेपी की सरकार केंद्र में है उसके रिपोर्ट कार्ड के आधार पर उनके परफॉर्मेंस को दिखाते हुए जनता के बीच में जाएंगे।

 देश भर में जो माहौल बना है 10 सालों में उसे जनता के बीच लेकर जाएंगे।भारत का मतदाता बहुत समझदार है संवेदनशील है।जनता सरकार का आकलन करेगी रिपोर्ट कार्ड देखेगी।जो कांग्रेस की सरकार 10 साल पहले थी उसकी तुलना कर वोट करेगा।हमें पूरा विश्वास है कि हम लोग अच्छा परफॉर्मेंस करेंगे।

हार के बाद से लोकसभा में जीत कैसे होगी के सवाल पर  सचिन पायलट बोले कि बीजेपी को हमने हराया है।हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक में। रूजस्थान में भाजपा के मंत्री बने उम्मीदवार को हराया है ।  जनता ने 12 हजार वोट से कांग्रेस पार्टी की को जिताया है।जनता कांग्रेस पर भरोसा करेगी। छत्तीसगढ़ के लोग संवेदनशील है समझदार लोग हैं सब जानते है। हमारी सरकार 5 साल रही जो पॉलिसी बनाई गई जो योजनाएं बनाई गई उन्हें पसंद किया गया।भाजपा ने दुष्प्रचार किया जो वादे करके सत्ता में आए हैं उसको कैसे कारगर करेंगे जनता सवाल पूछ रही है। जातिगत समीकरण से हटकर भी फैसले की जरूरत जीतने वाले चेहरों को ही मिले लोस की टिकट पीसीसी की बैठक में राममंदिर का मुद्दा भी आया था। राममंदिर पर काउंटर करने की जरूरत है।

बैठक में सचिन पायलट का सख्त निर्देश कि सभी वरिष्ठ नेताओं का एकजुट होना जरूरी है।नेताओं की इच्छाशक्ति, कार्यकर्ताओं के उत्साह से जीत होगी।वरिष्ठ नेताओं की सहमति से जीतने वालों को टिकट देंगे।टिकट के लिए कई मापदंड, लेकिन विनैबिलिटी अहम है।

चुनाव से पहले नई नियुक्तियां
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नई नियुक्तियों पर कहा कि जहां जरूरत होगी उन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।कुछ पद खाली भी हैं, उन पदों पर भी नियुक्तियां होंगी।पार्टी के प्रति काम करने वालो को अवसर मिलेगा? लोकसभा से पहले संगठन में नई नियुक्तियां संभव है।
मतभेद हो सकता है

कांग्रेस में अंतर्कलह को लेकर पायलट ने कहा कि  हर दल, हर पार्टी, हर परिवार में किसी बिंदु पर मतभेद हो सकता है लेकिन मनभेद कहीं नहीं है।सभी नेताओं से व्यक्तिगत संपर्क में हूं।कैसे एक जुटता के साथ आगे बढ़े,चुनाव जीते कांग्रेस को मजबूत करें इसे लेकर चर्चा हो रही है।
 


अन्य पोस्ट