रायपुर
रमन ने कहा-नए विधायक अधिक प्रश्न लगा रहे
11-Jan-2024 6:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 जनवरी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दो दिन के दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि 20 और 21 जनवरी को होने वाले प्रबोधन कार्यक्रम के लिए उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष को आमंत्रित करने जा रहे हैं। इस दौरान कई केन्द्रीय नेताओं से भी मिलेंगे। उन्होंने बताया कि पहले बजट सत्र की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रश्न लगने शुरू हो गए हैं। नए विधायकों में बहुत ज्यादा जिज्ञासा है। वे प्रश्न भी अधिक लगा रहे हैं। राजनीतिक बयान देते हुए डॉ. सिंह ने लोकसभा चुनाव पर कहा कि वातावरण भाजपा के पक्ष में हैं जब हमारी 15 विधानसभा सीटें थी, तो 9 लोकसभा जीते थे। आज 54 सीटें हैं तो 11 की 11 सीटें जीतेंगे। पूरा प्रदेश भाजपा के पक्ष में है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे