रायपुर

दुरंतो, हटिया ट्रेन देर से चलेंगी
11-Jan-2024 6:34 PM
दुरंतो, हटिया ट्रेन देर से चलेंगी

रायपुर, 11 जनवरी। मध्य रेलवे सोलापुर रेल मंडल में दोहरीकरण बुधवार से 22 जनवरी तक किया जाएगा। इसके फलस्वरूप इस सेक्शन में चलने वाली हावड़ा रूट की कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। देरी से चलने वाली गाड़ी: 13 जनवरी, 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस 01 घंटे देरी से रवाना होगी। 14 जनवरी, को 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी। 15 जनवरी 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी। 20 जनवरी, को 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी । 21 जनवरी को 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी ।


अन्य पोस्ट