रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 जनवरी। पुलिस ने हवाई फायरिंग करते वायरल वीडियो की पड़ताल कर बड़ी कार्यवाही की है। उस वीडियो मे व्यक्ति अविनाश प्राइड के पास खुले आसमान में हवाई फायरिंग करते नजर आ रहा था। पुलिस ने आरोपी लाली उर्फ लखविंदर सिंह पिता गुरनाम सिंह उम्र 30 वर्ष अविनाश प्राइड पर तत्काल गिरफ्तार कर लाइसेंसी रिवाल्वर मय खाली खोखे जप्त कर धारा 27, 30 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की । पिस्टल के साथ 19 गोलियों का पैकेज बेल्ट और पांच खाली गोलियां भी जब्त की गई हैं। साथ ही साथ लाइसेंस निरस्त भी किया जा रहा है।
कबीर नगर पुलिस की इस कार्रवाई पर महकमे के ही पूर्व और कुछ अधिकारी प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के हवाले से कहा है कि एक लाइसेंसी या स्वीकृत हथियार का अवैध उपयोग शस्त्र अधिनियम 1959 की धारा 27 के तहत अपराध नहीं है। जब तक की नियम की धारा 5 या 7 के तहत दुराचार साबित न किया जाए। इन अफसरों का यह भी कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर ऐसी हरकतें जनता में दहशत फैलाती है, तो गलत है वैसे मध्य भारत के इलाकों में शादी के समय ऐसी हवाई फायरिंग कर खुशी जतना कॉमन हो गया है। लेकिन ऐसी फायरिंग उतावलेपन का काम है, और मौत भी हो जाती है, तो यह मर्डर ही कहलाएगा। ऐसे में ऐसी फायरिंग को रोका जाना चाहिए।
