रायपुर

नए विधायकों को ट्रेनिंग, बिडला-धनखड़ आ रहे
10-Jan-2024 6:25 PM
नए विधायकों को ट्रेनिंग, बिडला-धनखड़ आ रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जनवरी। छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के लिए नव निर्वाचित विधायकों का प्रशिक्षण 20-21 जनवरी को आयोजित किया गया है। इन्हे संसदीय व्यवहार, नियम प्रक्रिया से ट्रेंड करने उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति जगदीश धनखड़, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला आ रहे हैं। उन्होंने अपनी सहमति दे दी है। बिडला उद्घाटन करेंगे, और धनखड़ समापन। यह विधानसभा के सभागृह में होगा।

नई विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के करीब 50 विधायक पहली बार चुनकर आए हैं। इन्हें 5 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले सदन की नियम प्रक्रिया से प्रशिक्षित करने की योजना है। इसके तहत स्पीकर डॉ रमन सिंह ने 20-21 जनवरी को दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने का कार्यक्रम बनाया है। दो दिन के सत्र में पहले दिन ओम बिडला के साथ युपी के स्पीकर, केन्द्रीय गृहमंत्री और पूर्व स्पीकर प्रेमप्रकाश पाण्डेय संबोधित करेंगे। दूसरे दिन केन्द्रीय मंत्री डॉ. मांडविया, एमपी के स्पीकर नरेन्द्र तोमर, और उपराष्ट्रपति धनखड़ समापन करेंगे।

सत्र के लिए ऑनलाइन प्रश्न जमा करने की विधि जानी विधायकों ने इधर कल छत्तीसगढ़ विधान सभा के सभी नव निर्वाचित विधायकों को प्रश्न ऑनलाइन जमा  करने की सुविधा को लेकर मुख्य समिति कक्ष में एनआईसी के तकनीकी सहयोग से प्रशिक्षण दिया गया।

इसमें, विधायकों को प्रक्रिया सी  सैद्धांतिक और व्यावहारिक विषयों पर विस्तार से  जानकारी दी गई। नवनिर्वाचित विधायक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए।

विधानसभा सचिव  दिनेश शर्मा ने कहा कि  सचिवालय की पेपर लेस कार्यप्रणाली, को  षष्ठम विधान सभा में भी अनवरत जारी रहने की जानकारी दी। शर्मा ने प्रश्नों को विधान सभा की वेबसाइट cgvidhansabha.gov.in पर जमा कर सकेंगे। संपूर्ण प्रक्रिया का विस्तार पूर्वक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन वीडियो, सरल शब्दों में एक पृथक संक्षिप्त वीडियो, दिशानिर्देश एवम एक हेल्प मैनुअल भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके माध्यम से  सदस्य सरलता पूर्वक अपने अपने विधान सभा क्षेत्र या गृह स्थान से ही निर्धारित तिथि एवम समय पर बिना रायपुर विधान सभा आए ऑनलाइन अपने प्रश्नों की सूचनाएं प्रस्तुत कर सकते हैं। 

इस प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर  संचालक  मनीष शर्मा, एनआईसी को  वरिष्ठ तकनीकी निदेशक  पी.के.मिश्रा, सौरभ दुबे  श्रीमती ज्योति शर्मा  के सहयोग हेतु भी आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट