रायपुर

ड्राइवरों को हिट एंड रन पर गुमराह किया जा रहा- रत्नपारखी
10-Jan-2024 6:24 PM
ड्राइवरों को हिट एंड रन पर गुमराह किया जा रहा- रत्नपारखी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,10 जनवरी। पेट्रोलियम कंपनी एचपीसीएल के रिटेल एवं एलपीजी डिविजन (छतीसगढ़ राज्य संभाग) के क्षेत्रीय प्रबंधक नितिन श्रीवास्तव और पंकज रत्नपारखी ने बुधवार को  पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि

हिट एंड रन कानून को लेकर बहुत सी गलतफहमियाँ पनप रही है।अफवाहों में आकर ड्राइवर अनावश्यक हडताल कर रहे , या फिर हड़ताल की घोषणाएं करते नजर आ रहे हैं। इसमे यह भी पाया गया की जो ड्रायवर  गाडिय़ा चलना चाहते हैं उनको भी गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसका असर आम जनता पर पड़ रहा है एवं सामान्य जन जीवन बाधित हो रहा है। खास करके रसोई गैस या पेट्रोल डीजल के वाहन। हड़ताल की वजह से बाजार में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आने वाले उत्पादो, की आपूर्ति पर भारी असर पड़ता है, और आम जनता परेशान होती हैं।

उन्होंने कहा कि  केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट काँग्रेस को 8 जनवरी को जारी पत्र में यह साफ लिखा है कि, हिट एंड रन कानून अभी लागू नहीं हुआ है। यह कानून ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कॉंग्रेस के साथ चर्चा के पश्चात ही लागू होगा।

उन्होंने वाहन चालको एवं परिवहन संघ के बंधुओं से यह अनुरोध किया कि वे इस बात को भली भांति समझ लें कि 10 साल की कैद और जुर्माने के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(2) को लागू करने का निर्णय भारत सरकार द्वारा ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कॉंग्रेस के परामर्श के बाद ही लिया जाएगा।  भारत सरकार द्वारा इस  संबंध में  एजेंसियों से सविस्तर चर्चा के बाद ड्राइवरों के हित में ही लागू  होगा।


अन्य पोस्ट