रायपुर

नि:शुल्क शिक्षा के अधिकार के छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ
10-Jan-2024 6:23 PM
नि:शुल्क शिक्षा के अधिकार के छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,10 जनवरी। स्कूल शिक्षा विभाग ने ग़ैर मान्यता प्राप्त केपीएस स्कूल संचालकों के खिलाफ आदेश जारी किया।

सत्र 2024-25 में बिना स्कूल विभाग के नियमानुसार मान्यता बिना स्कूल में नया एडमिशन नहीं कर पायेंगे केपीएस स्कूल संचालक राज्यसभा सांसद रंजित रंजन के प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस नेता विकास तिवारी ने कुछ दिन पहले राजधानी रायपुर के बड़े स्कूल समूह केपीएस स्कूल द्वारा गली कूचों में बिना मान्यता मिले सीबीएसई पद्धति में अध्ययन करवाने वाले स्कूलों की सूची देकर शिकायत की थी.विकास तिवारी ने बताया कि राजधानी रायपुर की भोली भालीं जनता को भारी दोपहरी ठगने का काम कर रही थी केपीएस स्कूल समूह के द्वारा संचालित ग़ैर मान्यता वाले स्कूल जिसके शहर के हज़ारो छात्र-छात्राये अध्ययनरत है जिन्हें झूठे विज्ञापनों में फँसा कर ग़ैर मान्यता वाले स्कूलों में भर्ती करवा कर उनके पालको से साल भर में किस्तों में फीस के नाम पर साठ से सत्तर हज़ार की अवैध वसूली की जा रही है।

विकास तिवारी ने शिक्षा विभाग से माँग की थी कि इन ग़ैर मान्यता वाले केपीएस स्कूलों में वर्ष 2024-25 में नये छात्र-छात्राओ के एडमिशन पर तत्काल रोक लगे जिसे शिक्षा विभाग ने माना और तत्काल आदेश जारी कर ग़ैर मान्यता वाले स्कूलों के नयी भर्ती पर रोक लगा दी है।

 


अन्य पोस्ट