रायपुर

बृजमोहन ने सीएम को पत्र लिख 22 को अवकाश की मांग की
10-Jan-2024 2:41 PM
बृजमोहन ने सीएम को पत्र लिख 22 को अवकाश की मांग की

कर्मचारियों का भी सीएम को पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जनवरी।
छत्तीसगढ़ के धर्मस्व,संस्कृति और शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश दिए जाने का आग्रह किया है।इसी तरह से मंत्रालय संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत ने सीएम साय को पत्र लिख कर कहा है कि 22 जनवरी को अयोध्या धाम में सृजित एवं 500 वर्षों से प्रतीक्षित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाति धर्म की बाधाओं को त्यागकर आमजनमानस इस दुर्लभ अवसर का साक्षी बनना चाहता है। इसलिए इस दिन 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश रखा जाए।

प्रदेश में भी कर्मचारियों के साथ ही आम जनता में छाए उत्साह को देखकर शीघ्र ही सरकार इस पर निर्णय ले सकती है। 
राज्य कर्मचारी संघ ने इसका समर्थन किया है और मुख्यमंत्री से बिना देर किए तुरंत सामान्य प्रशासन विभाग से आदेश प्रसारित करने की मांग की है। संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव, प्रांताध्यक्ष अरुण तिवारी, प्रदेश महामंत्री ए के चेलक तथा कर्मचारी नेता क्रमश: टी आर देवांगन, जी आर बसोने, डा विनोद वर्मा, ओ पी पाल ने सीएम  साय से  कहा है कि सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।

इससे पहले एसबीआई आफिसर्स एसोसिएशन ने भी सीएम को पत्र भेजकर उस दिन अवकाश मांगा था ।
 


अन्य पोस्ट