रायपुर
गार्डन के सामने से स्कूटी पार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जनवरी। शहर के एक सूने मकान में चोरी कर अज्ञात चोर सोना, चांदी के जेवर और नगदी कुल 95 हजार रूपए की चोरी कर ले गया। वहीं मोवा इलाके में चोर गार्डन के सामने रखी स्कूटी का ताला तोडक़र उसे चुरा ले गया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 457, 380 और दूसरे मामले में 379 का अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक रावतपुरा फेस -1 के रहने वाले सुरेश ताण्डी ने टिकरापारा थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुरेश ने पुलिस को बताया कि 5 से 9 जनवरी के बीच उसका परिवार किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। जब वे गए तो उसने मकान में ताला लगाया था। जो 9 की शाम को घर वापस आकर देखा तो मकान में ताला नहीं था। इस पर अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी भी खुला था। और उसमें रखा नगदी, जेवर नहीं थे। आसपास पूछताछ करने पर कुछ पता नहीं चल पाया। उसे कोई अज्ञात चोर सूने मकान का फायदा उठाकर चोरी कर ले गया। पुलिस शिकायत पर आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात चोर की तलाशकर रही है।
इधर मोवा के इंद्रा स्मृति गार्डन के पास रखी स्कूटी को कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। द्वारिका नगर निवासी महेश प्रसाद ध्रुव ने बताया कि वह 8 की शाम को गार्डन गया हुआ था। जहां पर वहीं सामने स्कूटी सीजी 04 के 9536 को खड़ी कर गार्डन के अंदर चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो देखा की स्कूटी वहां नहीं था। आसपास के लोगों से पूछताछ में भी कुछ पता नहीं चला। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 379 का अपराध दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर पतासाजी की जा रही है।