रायपुर

परिवार की मर्जी के बगैर शादी, ममरे भाई ने लडक़ी, पति और ससुर से मारपीट
10-Jan-2024 2:36 PM
परिवार की मर्जी के बगैर  शादी, ममरे भाई ने लडक़ी, पति और ससुर से मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जनवरी।
अंतरजातिय प्रेम विवाह का विरोध करते हुए युवक ने मामा की लडक़ी और पति परिवार से मारपीट की।
सहारा सिटी धरमपुरा निवासी महादेव यादव कल रात दुर्गा यादव के घर गया। वह दुर्गा की बुआ का लडक़ा है। उसने, दुर्गा से परिवार की मर्जी के बगैर शादी करने को लेकर पति और ससुर से गाली गलौज, हाथ मुक्के से मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। दुर्गा आधी रात माना थाने में  मामला दर्ज कराया ।

टिकरापारा के बृजनगर नई बस्ती निवासी संगीता चंद्रवंशी (39) को साथ विशाल नायक व उसके दो साथियों ने मारपीट की । वे लोग ,संगीता द्वारा पूर्व में लिखाई गई रिपोर्ट को लेकर विवाद पर हाथ मुक्के से मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दे गए। संगीता ने रात टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई उधर कल शाम  नेवरा के मिशन कालोनी वार्ड-11 निवासी अरविंद धृतलहरे और अरूण पिता से विवाद कर रहे थे। ऐसा करने से मना करने वाले प्रार्थी के साथ हाथ मुक्के और डंडे से मारपीट की।मंगलवार दोपहर भाठापारा मांढर निवासी गोपाल धीवर के घर की छानी से धनेश्वरी सेन या आटो टकरा गया।गोपाल, कल्याणी ने गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
संबंधित थाना पुलिस इन मामलों को धारा 294,506,323,34 के तहत दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
 


अन्य पोस्ट