रायपुर
मेकाहारा के एचओडी को खिलाफ अधीक्षक से शिकायत
09-Jan-2024 6:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 जनवरी। मेकाहारा के एक डॉ विनय वर्मा ने हेड ऑफ मेडिसिन डिपार्टमेंट डॉ देवप्रिय लकरा को खिलाफ शिकायत की है। डॉ.,वर्मा के मुताबिक कल वह सुबह से ड्यूटी पर थे, उस दौरान डॉ लाकरा इमरजेंसी वार्ड में आकर अन्य कर्मचारियों से मेरे बारे में पूछने लगी। उस समय मैं वाश रूम में था और 5 मिनट बाद मैं आया। मेरे आते ही डॉक्टर देवप्रिया मुझ पर चिल्लाने लगी। मैंने इमरजेंसी में आए पेशेंट को देखने के बाद बात करने को कहा तो। उन्होंने सभी कर्मचारियों के सामने मुझे धक्का देकर मेरे कंधे पर मारा। और मुझे बाहर देख लेने और नौकरी से निकलने की धमकी भी दी। इस धमकी से मैं आहत हूँ और मेरे आत्मसम्मान के ठेस पहुंची है। इस सम्बंध मैंने लिखित शिकायत अधीक्षक से की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे