रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 जनवरी। नए क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने के तरीके बताकर 1.51 लाख रूपए ट्रांसफर करा लिए। मामला चार महीने पहले का है।
पुलिस के अनुसार पूजा प्लास्टिक फैक्ट्री देवपुरी कृष्णा नगर निवासी कुलदीप महेंद्र इस ठगी का शिकार हुआ। उसे 18 अक्टूबर को दोपहर मोबाइल नंबर 6289576989 और 8981438358 से कॉल आया। उसने कुलदीप से कहा कि आपका आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड नया है। उसे एक्टिवेट करना है, जैसा बताते जाऊंगा, वैसा करते जाइए। यह कहकर उसने कुलदीप से एक एप्लीकेशन (एप) डाउनलोड कराया। और उसके जरिए 1लाख 51 लाख रूपए विथड्रा कर लिए। कुलदीप को कल रूपए की जरूरत पड़ी तो उसने विथड्रा की कोशिश की लेकिन एकाउंट खाली था।
इधर तेलीबांधा के ऐश्वर्या चेंबर स्थित अग्रवाल ग्लोबल इंफोटिक के कर्मी गोपाल वर्मा ने नरेंद्र निषाद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट के मुताबिक नरेन्द्र, उसी फर्म में कर्मचारी है।उसने अप्रैल से 8 जनवरी तक 10 महीने के दौरान 100 गाडिय़ों को फर्जी रजिस्ट्रेशन करा 1.70लाख रूपए की धोखाधड़ी की । दोनों मामले न्यू राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा पुलिस ने कल शाम धारा 420 के तहत दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।