रायपुर

ला विस्टा में हुआ अक्षत वितरण
08-Jan-2024 8:37 PM
ला विस्टा में  हुआ अक्षत वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जनवरी। ला विस्टा सोसायटी में सोमवार को श्री राम मंदिर निर्माण के शुभ अवसर पर अयोध्या से आये अक्षत कलश से सभी सोसायटी वसियों को प्रभात फेरी के माध्यम से घर घर अक्षत पहुँचाया गया।  सोसायटी के शिव मंदिर से प्रभात फेरी प्रारंभ हुई और राम धुन के नाचते गाते, घर घर अक्षत वितरण किया गया।

 सोसायटी के परिवारों ने अक्षत कलश की आरती कर पूजा स्थापना की तथा फूलों की वर्षा भी की. 550 वर्ष के बाद हो रहे श्री राम मंदिर के निर्माण की सभी सनातनियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी और पूरी सोसायटी को हमारे आराध्य श्री राम मय कर दिया।

 महिलाओं और बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अंत में हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रसादी का कार्यक्रम किया गया था. इस अवसर पर विशेष रूप से कीर्ति व्यास, राजीव लोचन तिवारी, हेमराज़ बेन, हरजीत हुरा, प्रमिल सग्गर, रवि कोहली एवं नरेश क्षत्री उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट