रायपुर

नशे के 34 कारोबारी पकड़ाए, शराब, टैबलेट जब्त
08-Jan-2024 8:36 PM
नशे के 34 कारोबारी पकड़ाए, शराब, टैबलेट जब्त

रायपुर, 8 जनवरी। शहर पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों के विरूद्ध बीते दो दिन विशेष अभियान चलाया । इस दौरान शराब की अवैध बिक्री करते  10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे  51.66 लीटर देशी/अंग्रेजी शराब जप्त किया। इसी तरह से थाना सिविल लाईन, कबीर नगर, आमानाका, टिकरापारा, खरोरा, माना, विधानसभा, नेवरा, सरस्वती नगर में धारा 34(2) एवं 34(1) आबकारी एक्ट, सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने/पिलाने वाले 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना गोलबाजार, मौदहापारा, गोबरा नवापारा, कोतवाली, राजेन्द्र नगर, देवेन्द्र नगर, आरंग, राखी में धारा 36(सी) आबकारी एक्ट, 1 महिला सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे कुल 12 किलो 595 गांजा,2  मोबाईल फोन एवं 2 बाइक  जप्त किया।  आजाद चौक, देवेन्द्र नगर, मंदिर हसौद, खमतराई एवं धरसींवा में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 840  नाईट्रोसन-10 टेबलेट,  रकम 7,000/- रूपये, 3  मोबाईल फोन तथा 2 एक्टिवा वाहन जप्त किया ।


अन्य पोस्ट