रायपुर
प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को ट्रेन रूकवाकर अस्पताल पहुंचवाया टीटीई ने
08-Jan-2024 8:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जनवरी। छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में ड्यूटीरत टीटीई ने प्रसव पीड़ा से परेशान महिला के लिए ट्रेन रूकवाकर अस्पताल पहुंवाया। मुख्य टीटीई वीवी.शास्त्री के साथ पीआर.साहू,योगेश कुमार और रजत राय निजामुद्दीन से दुर्ग आ रहे थे। ये सभी दुर्ग मुख्यालय के टीटीई हैं। ट्रेन की एस-3 कोच में सफर कर रही गर्भस्थ महिला प्रसव पीड़ा से परेशान थी। उसकी हालत देख कोच इंचार्ज रजत राय ने साथियों को सूचित किया। फिर सीटीआई ने निजामुद्दीन और ग्वालियर के रेल अफसरों से संपर्क किया । ट्रेन को ग्वालियर में रोककर आरपीएफ की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे