रायपुर
गौरव पथ से एक रास्ता राजा तालाब निवासियों के लिए खोलने की मांग
08-Jan-2024 4:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर,8 जनवरी। रविशंकर शुक्ल वार्ड के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी के साथ रहवासियों ने जनदर्शन में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गौरव पथ में डिवाइडर से एक रास्ता राजा तालाब निवासियों के लिए खोलने की मांग की ।
पार्षद ने बताया कि यहां पर रॉन्ग साइड का 2000 से 5000 तक चालान आ रहा है। इससे वार्डवासियों को काफी आर्थिक परेशानियां हो रही हैं ।यहां पर लगभग 30000 निवासरत लोगों को गौरव पथ से सीधा भगत सिंह चौक से घूम कर जाने में काफी असुविधा का सामना आम जनता को करना पड़ रहा है। कलेक्टर को जनता की परेशानियों से अवगत कराते हुए ज्ञापन भी दिया और मांग की कि जल्द से जल्द एक रास्ता निकालने की बात कही ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे