रायपुर

डॉ.पुर्णेन्दु सक्सेना, दूसरी बार प्रांत संघचालक निर्वाचित
08-Jan-2024 4:47 PM
डॉ.पुर्णेन्दु सक्सेना, दूसरी बार   प्रांत संघचालक निर्वाचित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जनवरी।
डॉ.पुर्णेन्दु सक्सेना,  दूसरी बार सर्वानुमति से आरएसएस के प्रांत संघचालक निर्वाचित हुए हैं। आरएसएस में प्रांत संघचालक का चुनाव हर तीन वर्ष में होता है। डॉ.सक्सेना 2020 में प्रांत संघचालक बने थे। उन्होंने बिसराराम यादव का स्थान लिया था। दो अन्य दायित्वों में  डॉ.टोपलाल वर्मा प्रांत सह संघचालक बनाए गए हैं जबकि धीरेंद्र नशीने रायपुर विभाग संघचालक बनाए गए हैं। अब तक यह जिम्मेदारी भास्कर किन्हेकर संभाल रहे थे जिन्हें दायित्व मुक्त कर दिया गया है। प्रांत और जिला स्तर पर भी कई दायित्व बदले गए हैं। 

इसके पहले प्रदेश के इकाई सभी जिलों में संघ चालक चुने गए थे। ये सभी और इनके साथ संघ के अन्य तीन दर्जन सहयोगी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी चुनाव प्रक्रिया में शामिल हुए। जो दुर्ग में हुई। भाजपा की ओर से महामंत्री अजय जामवाल, पवन साय मौजूद रहे। 
डॉ.सक्सेना पेशे से हड्डी रोग विशेषग्य हैं और डॉ.वर्मा शासकीय कॉलेज में प्रोफेसर।
 


अन्य पोस्ट