रायपुर

खुद पेट्रोल भरने लगे मना किया तो पहले सीने पर लात मारी, फिर चाकू मारकर फरार
08-Jan-2024 4:46 PM
खुद पेट्रोल भरने लगे मना किया तो पहले सीने  पर लात मारी, फिर चाकू मारकर फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जनवरी।
अपने ही हाथों से पेट्रोल भरने से मना करने पर बाइक सवार तीन अज्ञात युवक पंप कर्मी पर धारदार चीज से हमला कर फरार हो गए ।
यह घटना रविवार रात 9.21 बजे मठपुरैना स्थित पुजारी फ्यूल की है। जहां तीन लडक़े आए और अपनी बाइक में स्वयं ही पेट्रोल भरने लगे। पंप कर्मी प्रशांत मिश्रा ने मना किया तो उससे मारपीट, गाली गलौज करते हुए किसी नुकीली चीज से कमर के पास हमला कर फरार हो गए । पंप के दूसरे कर्मी ऐश्वर्य देवांगन की रिपोर्ट पर रात टिकरापारा थाने में धारा 294,323,34,506 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस सायबर सेल की मदद से पंप, और आरोपियों के भगने के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज की मदद से पतासाजी शुरू कर दी है। 

इधरकल ही रात  पचपेड़ी नाका स्थित अलमरीन होटल में कमरा बुकिंग को लेकर होटल कर्मी सरफराज अली (35)और सौरभ सोनी के बीच गाली गलौज मारपीट हुई । सरफराज  ने  कमरा खाली न होने की बात कही थी। इसकी  सरफराज और विकास सिंह (31) ने न्यू राजेन्द्र नगर थाने में  काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

आमानाका पुलिस के अनुसार रविवार शाम पामच बजे चंदनीडीह नदी के पास शिवा निषाद ने एक खड़ी बाइक को लात मारकर कर गिरा दिया। इसका विरोध करने पर शिवा ने बाइक मालिक के साथ गाली गलौज हाथ मुक्के से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने प्रार्थी (अग्यात )की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।

खमतराई पुलिस के मुताबिक : रावांभाठा स्थित अजंता प्लाईवुड कंपनी में कार्यरत युवक मनोज साहू,विशाल मानिकपुरी के बीच उधारी मांगने को लेकर विवाद हुआ। कल दोपहर दोनों के बीच गाली गलौज मारपीट हुई । विशाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

धरसींवा के वार्ड -1 निवासी वाहिद अली और अशरफ अली के बीच नल को लेकर विवाद हुआ। कल रात वाहिद ने नल नहीं चल रहा, बनवाते क्यों नहीं हो कहते हुए गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट की । अशरफ ने रात थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया । राजधानी के झंडा चौक पंडरी में कल दोपहर वाहिद खान, कय्यूम की खड़ी बाइक संजय बंजारे से गिर गई। इस पर दोनों ने संजय से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। चोटिल संजय ने थाने पहुँच कर रिपोर्ट दर्ज कराई । माना के धरमपुरा पानी टंकी ये पास कल रात तरूण यादव ने मुकेश साहू  के साथ गाली गलौज हाथ मुक्के से मारपीट और किसी नुकीली चीज से हमला कर चोट पहुंचाया। मुकेश ने माना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । 
इन सभी  मामलों की संबंधित थाना पुलिस धारा 294,323 327,34,506  के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट