रायपुर

दो कॉलोनी के निवासियों के बीच रास्ते को लेकर एक बार फिर तनाव
07-Jan-2024 7:12 PM
दो कॉलोनी के निवासियों के बीच रास्ते को लेकर एक बार फिर तनाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 जनवरी। डीडी नगर थाना इलाके के  दो  कोलोनी के निवासियों के बीच रास्ते को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन आई है।

वॉलफोर्ट गार्डन और सालासर ग्रीन के बीच रास्ते को लेकर जोरदार विवाद हुआ। सालासर ग्रीन के निवासियों पर वॉलफोर्ट गार्डन का रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज के साथ-साथ एक-दूसरे को देख लेंगे तक की धमकियां वायरल वीडियो में सूनी जा सकती है। यह बताया गया कि इनमें से एक कालोनी को क्षेत्रीय विधायक का समर्थन है, और उनमें से एक समर्थक इस भीड़ में भी मौजूद था।

रास्ता बंद होने से 75 से ज्यादा परिवार कॉलोनी में कैद हो गए हैं । निवासियों ने कोर्ट के आदेश की अवमानना का आरोप लगाया है।पूर्व में भी निवासियों के बीच  जोरदार विवाद हो चुका है। मामला पुलिस और कोर्ट में भी चला।


अन्य पोस्ट