रायपुर

असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है : विभाष कुमार
07-Jan-2024 7:12 PM
असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है : विभाष कुमार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 जनवरी। सामाजिक सेवा दायित्व के अंतर्गत ठंड से लोगों को राहत देने  भारतीय स्टेट बैंक ने शनिवार को कम्बल वितरित किया। भारतीय स्टेट बैंक प्रशासनिक कार्यालय रायपुर के उप महाप्रबंधक विमल किशोर  एवं क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय रायपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक  विभाष कुमार द्वारा मोवा रायपुर स्थित भिक्षुक पुनर्वास केंद्र में गरीब, बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किया। कम्बल पाकर लोगों के चेहरे पर राहत एवं ख़ुशी के भाव देखने को मिले।  विभाष कुमार ने बताया कि एसबीआई जरुरतमंदों एवं असहायों की परेशानी को दूर करने में हमेशा तत्पर रहता है। कड़ाके के ठण्ड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है।

इसी कड़ी में  विमल किशोर ने कहा कि उनका बैंक हर भारतीय का बैंक है और हर छोटे से छोटे व् गरीब से गरीब लोगों को भी सेवा देने में कोई भेद नहीं करता है एवं उनकी समस्यायों के निवारण में हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने बताया कि बैंक ने हाल ही में च्च् बढ़ते कदम संस्थान च्च् को एम्बुलेंस, सत्य साईं हास्पिटल, नया रायपुर को परिवहन बस दान किया है।

इस अवसर पर  वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे ।


अन्य पोस्ट