रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जनवरी। दुकान से टोपी, झंडे और बिल्ले (बैज) चोरी करने वाले कर्मचारी संजय बोपचे गिरफ्तार कर लिया गया है ।
दुकानदार हरेश रेलवानी की गोलबाजार इलाके में होटल वेंकटेश के सामने, सरस्वती सेल्स दुकान है। वह टोपी, कपड़ा व पेपर, बैच, झंडा स्टैंड, बैंड बेचता है। 28 दिसंबर को दुकान से 28,000/- रूपये कीमत के ये सामान चोरी हुए थे। रमेश ने शुक्रवार को धारा 380 भादवि. की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस पड़ताल के दौरान आसपास पूछताछ कर दुकान के ही कर्मचारी संजय बोपचे के संबंध में जानकारी मिली। पकडक़र कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने संजय बोपचे 23 साल पता गोवर्धन चौक कुशालपुर पुरानी बस्ती रायपुर को गिरफ्तार कर उससे चोरी का सामान जप्त किया ।
एमएमआई परिसर से बाइक पार
टिकरापारा पुलिस के मुताबिक अज्ञात चोर ने तुषार वर्मा की एम एम आई अस्पताल लालपुर के बाहर खडी हीरो एच एफ डीलक्स चोरी कर ले गया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर भादवि की धारा 379 के तहत केस दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। बाइक की कीमत 40 हजार बताई गई है।