रायपुर
पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच की टाइम लिमिट तय करे- बघेल
06-Jan-2024 3:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 जनवरी। दो दिन के दिल्ली दौरे से लौटे पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पीएससी-21 घोटाले की सीबीआई जांच के फैसले पर कहा कि जांच देना काफी नहीं है। टाइम लिमिट तय होना चाहिए। कितने दिन में कार्रवाई करेंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो। जो भी सच्चाई है जनता के सामने जल्द से जल्द आना चाहिए। क्योंकि बहु बड़ी जांच नहीं होनी है। दो चार अधिकारियों के बच्चे हैं जिनके चयन का आरोप लगा रहे । उनसे ही पूछना है बस । कितना देर लगना है। टाइम लिमिट तय करे सरकार ।
बघेल ने 2008 पीएससी का उल्लेख करते हुए कहा कि उसमें आरोपी तय हो गए थे।किसका किसका गलत चयन हुआ था वो भी जानकारी है। दस साल भाजपा की सरकार रही कार्रवाई हुई क्या?
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे