रायपुर

दस किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार, बोलेरो-मोबाइल भी जब्त
06-Jan-2024 3:09 PM
दस किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार, बोलेरो-मोबाइल भी जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जनवरी।
कबीर नगर पुलिस ने बोलेरो में आ रहे दो युवकों को  10 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया । 
मुखबीर ने सूचना दी थी कि कबीर नगर इलाके   के बंगाली होटल के  पास बोलेरो सवार कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखे हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने  बोलेरा को घेरा।उसमें सवार  2 व्यक्तियों ने अपना नाम देवेन्द्र सिंग तथा धर्मेन्द्र सिंग निवासी हीरापुर कबीर नगर  बताया।वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा मिला।दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर उनसे  10 किलो 190 ग्राम गांजा  बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 04 एचसी 4987 एवं 2 मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 6,50,000/- रूपये जप्त कर धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध दर्ज  किया । 
 


अन्य पोस्ट