रायपुर

रायपुरा मुख्य मार्ग का सब्जी बाजार अब विसर्जन कुण्ड के पास लगेगा
05-Jan-2024 6:37 PM
रायपुरा मुख्य मार्ग का सब्जी बाजार अब विसर्जन कुण्ड के पास लगेगा

यातायात जाम की समस्या दूर लोगों को राहत

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 जनवरी। महादेवघाट रायपुरा मुख्य मार्ग में प्रति सप्ताह गुरुवार को सडक़ पर लगाए जाने वाले सब्जी बाजार के सभी लगभग 100 व्यवसायियों को रायपुरा मुख्य सडक़ से ले जाकर महादेवघाट विसर्जन कुण्ड के समीप वेंडर जोन में व्यवस्थित किया गया ।इससे वहाँ के रहवासियों, वाहन चालकों, राहगीरों को यातायात जाम से हो रही असुविधा से काफी राहत मिली है। नगर पालिक निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव एवं कार्यपालन अभियन्ता अभिषेक गुप्ता ने बताया कि जोन 8 द्वारा रायपुरा मुख्य मार्ग में  भविष्य में सडक़ पर बाजार लगाया प्रतिबंधित कर दिया गया है।भविष्य में वहाँ सडक़ पर बाजार लगाये जाने की स्थिति मिलने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

10 किलो पॉलीथिन जप्त, 5 हजार जुर्माना भी

नगर निगम जोन 1 के नगर निवेश विभाग की टीम ने जनशिकायत पर  वार्ड  4 के भनपुरी बाजार में विभिन्न दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर शांता स्वीट्स भनपुरी  के संचालक पर 3000 रूपए, ओम साईं ट्रेडिंग कंपनी भनपुरी एवं होटल इंडियन रायल के संचालक पर 1000-1000 रूपए,3 दुकानों के संचालकों पर कुल 5000 रूपए का जुर्माना और  10 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जप्त किया।


अन्य पोस्ट