रायपुर
मंत्रालय बस की चपेट में आए सायकल सवार और एक बच्चा
05-Jan-2024 4:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 जनवरी। नवा रायपुर में मंत्रालय से करीब एक किमी दूर सडक़ पर स्टाफ बस ने एक सायकल सवार को टक्कर मारी इससे सवार तो छिटक गया और सायकल पहियों में फंस गई। इस सवार के साथ एक बच्चे को भी होने की जानकारी मिली है, बच्चे भी घायल है। दोनों इलाके के ग्रामीण बताए जा रहे हैं।
यह घटना इन बसों की ओवर स्पीड का कारण है। मंत्रालय से रोजाना करीब 65 से अधिक लोफ्लोर और मिनी बसे आती जाती हैं । ड्राइवर न जाने किस जल्दी में रहते में कि नवा रायपुर की सडक़ों में सभी एक दूसरे के पीछे होने के बावजूद ओवर स्पीड में होते हैं । भीतर बैठे अधिकारी कर्मचारियों के टोकने के बावजूद स्पीड पर नियंत्रण नहीं होता । उस पर तुक्का यह कि इन बसों का मेंटेनेंस को लेकर भी समय समय पर मामले सामने आए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे