रायपुर
सड्ढू बीएसयूपी कॉलोनी में पहली रजिस्ट्री
05-Jan-2024 4:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 जनवरी। कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 के तहत केन्द्र प्रवर्तित बीएसयूपी आवासीय कॉलोनी में ब्लॉक नम्बर 5 के मकान नम्बर 6 के रहवासी मकान मालिक श्रीमती पुष्पा मारकंडे पति अमर सिंह वृद्धावन के नाम से पहली रजिस्ट्री दर्ज की गई । जोन के एआरओ विजय कुमार शर्मा ने बताया कि केन्द्र प्रवर्तित बीएसयूपी योजना की कॉलोनियों के रहवासी मकान मालिकों से योजना के तहत शीघ्र मकानों की सम्पूर्ण किश्त रूपये 20000 मात्र का सम्पूर्ण एकमुश्त भुगतान करके अपने मकान की रजिस्ट्री करवा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा करने पर बीएसयूपी आवासीय कॉलोनियों के रहवासी मकानमालिकों को बहुत बड़ी राहत मकानों की रजिस्ट्री के रूप में शानदार सौगात सहित मिल सकेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे